मोदी की केदारनाथ यात्रा पर विवाद, चुनाव आयोग पहुची टीएमसी

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने बीते दिन केदारनाथ की यात्रा में रहे जहाँ उन्होंने भगवन शिव के दर्शन के साथ कई सारे विकास कार्यो का जायजा लिया| मोदी की यह यात्रा बहुत अधिक चर्चा में रही और अब ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करते हुए कहा है की यह कोड ऑफ़ कंडक्ट का उलंघन है|
टीएमसी ने की शिकायत– पार्टी ने चुनाव आयोग को खत लिखकर इसकी शिकायत की है। टीएमसी की ओर से चुनाव आयोग को शिकायत में लिखा गया है, “लोकसभा के अंतिम चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा को मीडिया में दो दिनों से बहुत ज्यादा कवर किया जा रहा है। यह मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का घोर उल्लंघन है| इसके जरिये वोटरों को लिभाने की कोशिश की जा रही है| टीएमसी ने तुरंत कार्यवाही की मांग करते हुए कहा है की मोदी-मोदी के नारों के बीच वोटर्स को लुभाने की पूरी कोशिश की जा रही है| आखिरी चरण के चुनाव से पहले यह मोदी का बड़ा स्टंट है| आपको बता दें की पीएम मोदी ने केदारनाथ में कई सारे विकास कार्यो का जायजा लिया| इसके अलावा वहां की एक गुफा में मोदी ने ध्यान किया जो की लगातार चर्चा में बनी हुई है|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2QjR2xz
via Latest News in Hindi
0 Comments