मोदी ने केदारनाथ में किया ध्यान तो गहलोत ने कसा ये तंज

नई दिल्ली: पीएम मोदी शनिवार को केदारनाथ पहुचे जहाँ उन्होंने कई सारे निर्माण कार्यो का जायजा लिया| इसके अलावा मोदी ने वहां ध्यान भी किया जो की बहुत अधिक चर्चा में रहा| मोदी की तस्वीरे भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमे नेताओ के अलग अलग बयान आ रहे हैं| अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है की रोजगार, अर्थव्यवस्था, मंहगाई मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मोदी राष्ट्रवाद और धर्म का सहारा ले रहे हैं|
साधा निशाना– शुक्रवार को पीएम मोदी और अमित शाह ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी उसपर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि आप इन दोनों लोगों का चेहरा और शरीर के हावभाव को देखिए| पीएम ने पांच साल तक किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया, लेकिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उसम जो संदेश दिया गया है वह लोग समझ गए हैं| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी है| आखिर ये लोग मुद्दों पर बात करने से क्यों कतरा रहे थे| गहलोत ने कहा की इन्होने प्रेस कांफ्रेंस करके महज अपनी हँसी उडवाई है| हर कोई ये जानना चाहता है की आखिर इसका क्या मतलब था| एक थके हुए कमांडर की तरह मोदी व्यवहार कर रहे थे|
आपको बता दें की मोदी और शाह की प्रेस कांफ्रेंस में मोदी में महज कुछ ही सवालों के जवाब दिए जिससे विपक्षी नेताओं ने उन्हें जमकर घेरा|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WS3h6R
via Latest News in Hindi
0 Comments