स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने अपना नया हैंडसेट Galaxy A80 स्मार्टफोन पेश कर दिया है। यह मिड-रेंज स्मार्टफोन टॉप-एन्ड हार्डवेयर, यूनिक डिजाइन के साथ आता है। इसमें पॉप-अप रोटेटिंग कैमरा दिया गया है।


advertisement:


सैमसंग गैलेक्सी ए80 स्मार्टफोन में 6.7 इंच का एफएचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले शामिल है। यह हैंडसेट इंफिनिटी डिस्प्ले और 3D ग्लास पैनल के साथ आता है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को फैंटम ब्लैक, एंजेल गोल्ड और घोस्ट वाइट कलर में खरीद सकेंगे। इसमें प्रिज्म इफेक्ट दिया गया है|

यह हैंडसेट प्राइमरी ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है जो पॉप-अप और रोटेट होकर फ्रंट में आ जा जाता है यानी सेल्फी लेने के लिए रियर पैनल का टॉप-पार्ट पॉप-अप और रोटेट होकर फ्रंट में आ जाता है। इस फोन में 48 मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाईड-एंगल कैमरा और ToF कैमरा शामिल है। इन तीनों कैमरों से सेल्फी ली जा सकती है|

इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का नया चिपसेट स्नैपड्रैगन 730G शामिल है। यह हैंडसेट ओक्टा-कोर चिपसेट को सपोर्ट करता है जो 2.2GHz की स्पीड पर कार्य करता है|



from टेक्नोलॉजी – Navyug Sandesh http://bit.ly/2UubdOw
via Latest News in Hindi

0 Comments