मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Highlights: क्विंटन डिकॉक (40) के बाद हार्दिक पांड्या (16 गेंदों में 37 रन) की तूफानी पारी, मुंबई ने आरसीबी को 5 विकेट से हराया
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2019 मैच स्कोर मुंबई (MI) वर्सेज आरसीबी (RCB) हार्दिक पंड्या की आखिरी क्षणों में अपनी ‘क्लीन हिटिंग’ का शानदार नजारा पेश करके मुंबई इंडियन्स को सोमवार को यहां रायल चैलेंजर्स बेंगलोर पर पांच विकेट से जीत दिलायी। इस हार के साथ बेंगलोर की प्लेआफ में पहुंचने की संभावना लगभग समाप्त हो गयी। हार्दिक ने 16 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाये जिससे मुंबई ने 172 रन का लक्ष्य 19 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर दिया। हार्दिक से पहले क्विटंन डिकाक (26 गेंदों पर 40 रन, 5x4, 6x2) और रोहित शर्मा (19 गेंदों पर 28 रन, 4x2, 6x2) ने पहले विकेट के लिये 70 रन जोड़े जबकि सूर्यकुमार यादव ने 29 रन का योगदान दिया। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2Xb8OFb
via Latest News in Hindi
0 Comments