टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपना नया ऐप Airtel Books स्मार्टफोन यूजर्स के लिए पेश कर दिया है| इस ऐप को डाउनलोड करके यूज़र्स विश्वभर की 70,000 से अधिक प्रसिद्द किताबों को पढ़ सकेंगे। बता दें, हाल ही में Reliance Jio ने 12 भाषाओं में मैग्जीन, लेटेस्ट न्यूज अपडेटस, समाचार जैसे डिजिटल कंटेट के लिए अपना Jio News ऐप पेश किया। कंपनी को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने अब अपना नया एप लॉन्च किया है जिसमें कई सारे आर्कषक फीचर्स शामिल है|


advertisement:


यह एप एंड्रॉइड और आइओएस यूजर्स के लिए लॉन्च की गई है जिसे दूसरे टेलिकॉम ऑपरेटर्स भी आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें भारतीय लेखकों समेत इंटरनेशनल लेखकों की 70,000 से अधिक किताबें पढ़ने को मिल सकेंगी। बता दें, कंपनी ने इसके लिए कई प्रसिद्द पब्लिशर्स के साथ टाई-अप किया है। इस एप में यूजर्स को शुरूआती 30 दिनों के लिए फ्री ट्रायल दिया जाएगा जिसमें वह सभी सेक्शन की बुक्स को पढ़ सकेंगे।

एयरटेल बुक्स एप में स्मार्टफोन उपभोगकर्ताओं को स्पेशल बेनिफिट भी दिया जाएगा| | इसके तहत वह रीडर्स क्लब के 5 पेड टाइटल्स को एक्सेस कर सकेंगे। जो यूज़र Airtel Books का सब्सक्रिप्शन लेगा उसे 6 महीने के लिए 129 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा और साल भर के लिए सब्सक्रिप्शन लेने के लिए 199 रुपये देने होंगे।



from टेक्नोलॉजी – Navyug Sandesh http://bit.ly/2IkyZpJ
via Latest News in Hindi

0 Comments