Renault Triber जुलाई में होगी लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी 7-सीटर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) का चलन पहले की अपेक्षा काफी बढ़ा है, जिसको देखते हुए विभिन्न कंपनियों ने अपने वाहनों को पेश किया है। इनमें Toyota Innova के अलावा Mahindra Marazzo और Maruti Suzuki Ertiga जैसी पॉपुलर MPV शामिल हैं। इस सेगमेंट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है Renault Triber, फ्रांस की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Renault जुलाई में अपनी इस नई 7-सीटर MPV को भारत में पेश करेगी। हाल ही में Renault Triber की टेस्टिंग के दौरान की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जिससे इसकी कुछ डीटेल भी सामने आई हैं। लीक हुई तस्वीर में कार पर Triber की ब्रैंडिंग है। बता दें कि यह नई MPV 7-सीटर होगी। इसकी लॉन्चिंग की जानकारी कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में एक टीजर जारी कर दी। जिसमें बताया गया कि यह MPV, Renault Triber नाम से आएगी। [gallery]
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2GmYPWu
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2GmYPWu
via Latest News in Hindi
0 Comments