अभिनेता अजय देवगन ने मंगलवार को ‘दे दे प्यार दे’ के सह-कलाकार आलोक नाथ के खिलाफ लगे #मीटू संबंधी आरोपों पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। आपको बता दें आलोक नाथ अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में काम कर रहे है।

अजय देवगन

लेखिका विन्ता नन्दा ने पिछले साल आलोकनाथ पर बलात्कार के आरोप लगाए थे। निर्माता लव रंजन से जब इस मामले पर सवाल किया गया तो देवगन ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा, ‘‘ यह इस पर बात करने के लिए सही जगह नहीं है।’’

अजय देवगन

अजय देवगन ने कहा, ‘‘ जिनकी आप बात कर रहे हैं वह फिल्म उसके पहले (उन पर आरोप लगने से पहले) पूरी हो गई थी।’’ यानी साफ़ है की अजय इस सवाल पर बचते दिखाई दिए और पत्रकारों के सवाल टाल गए। साथ ही अजय किसी भी विवाद में पड़ने से बचते नजर आये।

अजय देवगन

देवगन ने यह बयान फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर दिया। फिल्म का ट्रेलर अजय देवगन के 50वें जन्मदिन पर लॉन्च किया गया। फिल्म में तब्बू और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी।

अजय देवगन

अजय देवगन ने 1990 के दशक की मशहूर अभिनेत्री तब्बू के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव बीते एक दशक में देखने को मिला है।

अजय देवगन

अजय ने ‘दे दे प्यार दे’ का ट्रेलर जारी होने के मौके पर पत्रकारों से कहा, अभिनेत्रियों के पेशेवर जीवन को लेकर दस साल में चीजें काफी बदल गई हैं और उनका पेशेवर जीवन बढ़ा है अथवा अभिनेताओं के बराबर हो गया है।

अजय देवगन

अजय ने कहा, अब वह अंतर नहीं है जो पहले था। तब्बू, काजोल और अन्य अभिनेत्रियां अब भी काम कर रही हैं। फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के निर्देशक आकिव अली और निर्माता टी सीरीज और लव रंजन हैं। फिल्म 17 मई को पर्दे पर आएगी।

देखिये अजय ने किस तरह दिया पत्रकारों का जवाब :

Ajay Devgn reacts to #MeToo accused #AlokNath being a part of #DeDePyaarDe at the trailer launch.

Ajay Devgn reacts to #MeToo accused #AlokNath being a part of #DeDePyaarDe at the trailer launch.

Publiée par BollywoodLife.Com sur Mardi 2 avril 2019

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म कलंक का ट्रेलर हुआ लांच, वरुण और अलिया का छाया जलवा



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2UmScO5
via Latest News in Hindi

0 Comments