शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के साथ नच बलिये को जज करने पर ऐसा रिएक्शन दिया करीना कपूर खान ने
टीवी का मशहूर डांस रियलिटी शो नच बलिए का सीजन 9 जल्द छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। नच बलिए 9 में कौन सी जोडिय़ां आएंगी इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। नच बलिए के इस सीजन में दो जाडिय़ों के नाम सामने आए हैं और वो दो जोडिय़ां हैं प्रिंस नरुला-युविका चौधरी और हिना खान-रॉकी जायसवाल इन दोनों जोडिय़ों के ही नाम आए हैं।

इन्हीं खबरों के बीच में बॉलीवुड के सितारों के नाम भी सामने आ रहे हैं जो इस शो के साथ जुड़ सकते हैं। खबरें सामने आ रहीं हैं कि इस शो में शाहिद कपूर और करीना कपूर खान जज की भूमिका निभा सकते हैं।

बता दें कि नच बलिए शो के मेकर्स करीना और शाहीद कपूर को जज बनाना चाहते थे। लेकिन करीना कपूर खान के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं जिसमें वह बिजी हैं। फिलहाल करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग में बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार हैं। इस फिल्म के बाद वह इंग्लिश मीडियम की शूटिंग करेंगे जिसमें वह इरफान खान के साथ नजर आएंगी।

खबरों की मानें तो शाहिद और मीरा ने बहुत सोच समझकर इस शो को करने के लिए हामी भरी है। लेकिन शाहिद और मीरा ने कोई ऑफीशियल डॉक्यूमेंट साइन नहीं किया है। इसी बीच खबरें आई हैं कि इस शो में सिंगर नेहा कक्कड़ जज के रूप में दिखाई दे सकती हैं।

एवेंजर्स एंडगेम के सह-निर्देशक जो रुसो को पसंद आई सलमान खान की ये फिल्म
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2FOZUpU
via Latest News in Hindi
0 Comments