कहीं घरो में बुजुर्गों के अपमान की मिलती खबरों के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। सड़क के किनारे धूप में भूख-प्यास से तड़प रही एक बुर्जुग महिला को घनघटा थाने पर तैनात महिला कांस्टेबल ने न केवल भोजन कराया बल्कि अपने पास से किराया देकर उसे घर भी भेज दिया। महिला कांस्टेबल के इस नेक काम की आम लोगों के साथ-साथ एसपी ने भी तारीफ करी है।

महिला कांस्टेबल ने की वृद्धा की मदद

बता दें कि दोपहर में घनघटा चौक से थाने की ओर आ रही कांस्टेबल मानवी सिंह ने निजी पंजाब नैशनल बैंक के सामने करीब 75 वर्षीय गरीब बुजुर्ग महिला को सड़क के किनारे कड़ी धूप में बैठे हुए देखा। उस रास्ते से आने-जाने वाले कई सारे लोगों की नजर उस वृद्धा पर तो गई लेकिन किसी ने भी उनकी मदद करने की नहीं सोची।

सिपाही मानवी सिंह वृद्धा के पास पहुंची और उनसे वहां पर बैठने का करण पूछा। वृद्धा ने बताया कि उसका नाम प्रभावती है वह बकौैली गांव की रहने वाली हैं। वह बैंक से पैसे निकालने के लिए आई थी,लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिल सकें और उन्हें भूख लगी है।

लेकिन वृद्धा के पास एक रुपए तक नहीं है। कांस्टेबल मानवी सिंह बुजुर्ग महिला की दुर्दशा देखकर उनका हाथ पकड़कर उन्हें धीरे-धीरे अपने साथ थाने ले आई और मेस में ले जाकर खाना खिलवाया। जब वृद्धा का पेट भर गया तो वह वापस घर जाने लगी तो तभी मानवी सिंह ने उसे अपने पास से किराए के पैसे दिए। महिला कांस्टेबल मानवी सिंह के इस नेक काम पर एसओ रणधीर मिश्र ने उनकी बहुत तारीफ की।

यहाँ पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/Uppolice/status/1112664920129060865

इस पूरे मामले में एसपी आकाश तोमर ने बताया है कि महिला कांस्टेबल मानवी सिंह ने ड्यूटी के साथ सामाजिक कर्तव्यों में भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। वहीं देखा जाए तो लोगों को मानवी सिंह से सीख लेनी चाहिए ताकि वह भी बुजुर्गों के साथ इसी तरह का व्यवहार करें जिससे कि समाज में पुलिस के प्रति अच्छी धारणा बन सके।

कांस्टेबल की प्रशंसा के साथ कई आम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रियां…

1#

2#

3#

4#

5#

6#

अरुण जेटली का कांग्रेस पर वार, कहा- देश को तोड़ने वाला है पार्टी का घोषणापत्र

 



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2FRGBw6
via Latest News in Hindi

0 Comments