IPL 2019, DC vs RCB: आरसीबी को 16 रनों से हराकर 2012 के बाद पहली बार प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अपने घर फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में 16 रनों से मात देकर प्लेऑफ में जगह बना ली है। दिल्ली ने 2012 के बाद से पहली बार प्लेऑफ में प्रवेश किया है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर (57), सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (50) के बाद शेरफेन रदरफोर्ड की आखिरी ओवर में तेज तर्रार पारी की बदौलत बेंगलोर के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा था। बेंगलोर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2PBeNjY
via Latest News in Hindi
0 Comments