ढाका। बांग्लादेश ने मेजबान आयरलैंड और वेस्टइंडीज के साथ अगले सप्ताह से शुरू होने वाली आगामी त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और हरफनमौला खिलाड़ी फरहाद रेजा को टीम में शामिल किया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, तस्कीन को चोटिल तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन के विकल्प के तौर पर टीम में जबकि फरहाद को एक अन्य तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की जगह टीम में मौका दिया गया है, जो एड़ी की चोट से अभी तक नहीं उबर पाए हैं। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2DyAcFF
via Latest News in Hindi

0 Comments