नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज यहां फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से होगा।दिल्ली की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली 40 रनों की हार के बाद आठ टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई थी। गुरुवार को हुए मैच से पहले वह दूसरे स्थान पर थी। ऐसे में दिल्ली की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने के साथ-साथ तालिका में अपना खोया स्थान हासिल करना होगा।

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2IKpm36
via Latest News in Hindi

0 Comments