पाकिस्तान आज चिल्ला रहा है, बचाओ ये मोदी मारता है: पीएम मोदी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार तेजी से जारी है| इसी क्रम में पीएम मोदी ने गुरुवार को कर्णाटक के बागलकोट में एक आमसभा को संबोधित किया| मोदी ने इस दौरान कहा की आज पाकिस्तान हर जगह चिल्ला रहा है की मुझे बचा लो, ये मोदी मारता है|
एयरस्ट्राइक का मुद्दा उठाया– उन्होंने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस कह रहे हैं कि चुनाव में बालाकोट का मुद्दा नहीं उठाना चाहिए, इससे हमारा वोटबैंक प्रभावित होता है| मैं दोनों से पूछना चाहता हूं कि इनका वोटबैंक बालाकोट में है या बागलकोट में| PM ने कहा कि जब हमने एयरस्ट्राइक की, तो चोट वहां लगी लेकिन दर्द यहां हुआ था| तब तो शुरू में लोग कह रहे थे कि बालाकोट हिंदुस्तान में है, सारे कह रहे थे कि मोदी झूठ बोल रहा है| कोई कह रहा था कि कहीं बागलकोट में तो ऐसा नहीं हुआ कांग्रेस की मजबूर सरकार के दौरान पाकिस्तान खुलेआम कहता था कि मेरे ‘जेहादी’ हैं, कर लो क्या कर सकते हो?कांग्रेस की मजबूर सरकार रोती फिरती थी| मोदी ने कहा की बीते एक साल से जो नाटक कर्णाटक में चल रहा है वो रुकने का नाम नहीं ले रहा है| सुबह शाम हर जगह बस इमोशन बहा जा रहा है| इस नाटक में एक्शन, इमोशन और ड्रामा सब है|
आपको बता दें की बालाकोट का नाम लेने से कही ना कही फिर से मोदी पर ऊँगली उठाई जा सकती है क्योकि इससे पहले भी ऐसा हो चुका है|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2IrHS0E
via Latest News in Hindi
0 Comments