रायपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक आमसभा को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने जमकर कांग्रेस पर हमला किया| शाह ने कहा की राज्य में बनी कांग्रेस रकार कोई काम तो नहीं कर पाई लेकिन तबादला उद्योग जारी कर दिया है| इसके अलवा उन्होंने कहा की देश की सुरक्षा में खलल डालने वाले लोगो को मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा|

कश्मीर अलग नहीं होगा- पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने उद्बोधन में कहा की “भले ही कांग्रेस के सहयोगी और नेशनल कांफ्रेंस के नेता अब्दुल्ला कहे की देश में दो प्रधानमंत्री होने चहिये लेकिन मैं आपको बता दूं की बीजेपी ऐसा होने नहीं देगी| कश्मीर भारत से कभी अलग नहीं हो सकता है| इस बार सरकार बनते ही हम देश के अंदर घुसे घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखा देंगे| शाह ने कहा की छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ गई है और यहाँ पर नक्सलवाद हावी हो गया है| हमने इस सीट पर एक चाहते गांव की महिला को उम्मीदवार बनाया है और उसे जिताकर आप संसद में भेजे|

आपको बता दें की अमित शाह ने राहुल गाँधी पर हमला बोला की दो प्रधानमंत्री वाले बात पर वो चुप क्यों हैं और उन्हें इसका जवाब देना चहिये|



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Gn1bow
via Latest News in Hindi

0 Comments