नितीश कुमार ने महिलाओं से कहा, अगर पति एनडीए को वोट नहीं दे तो उन्हें खाना मत दीजिएगा

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावो के साथ ही नेताओ के बयान भी बड़े चर्चित हो रहे हैं| अब इस कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी शामिल हो गए हैं| नितीश कुमार ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा की अगर आपके पति एनडीए को वोट नहीं देते हैं तो आप उन्हें खाना मत दीजिएगा| नितीश के इस बयान पर विरोधी नेताओ ने आपत्ति दर्ज कराई है|
पतियों को रखिये भूखा– बिहार के झांझरपुर लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने महिलाओं से कहा कि अपने पतियों से कहिए कि वह अपना वोट जरूर दें| अगर वह एनडीए उम्मीदवार को वोट करते हैं तो उन्हें खाना दीजिएगा, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें उस दिन भूखा ही रखिएगा| माना जा रहा है कि झांझरपुर में मुकाबला त्रिकोणीय है, यहां जदयू उम्ंमीदवार राम प्रीत मंडल, आरजेडी के उम्मीदवार गुलाब यादव और निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र प्रसाद यादव मैदान में हैं|
आपको बता दें की लोकसभा चुनावों के साथ लगातार नेताओ के विवादित बयान आ रहे हैं| बात चाहे मेनका गाँधी की हो या फिर आजम खान की हर कोई जुबानी तीर चला रहा है|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2XoHq6N
via Latest News in Hindi
0 Comments