नई दिल्ली: बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आजकल बीजेपी पर ज्यादा ही हमलावर हो रहे हैं| अपने एक तजा बयान में उन्होंने जमकर बीजेपी को घेरा कहा की पटना साहिब मेरी सीट है ना की बीजेपी की| पार्टी को किसी तरह का भ्रम नहीं पालना चाहिए|


advertisement:


मोदी को सबक सिखा देंगे- सिन्हा से जब पूछा गया की वाराणसी के अलावा मोदी पटना साहिब की सीट से लड़ने जा रहे हैं| तो सिन्हा ने कहा की वो आते हैं तो मैं उन्हें सबक सिखा दूंगा| सिन्हा ने भाजपा पर तंज कसते हुए इस हाईप्रोफाइल सीट पर अतीत में कांग्रेस और आरजेडी की जीत का हवाला दिया| वह यहां से तीसरी बार जीत के लिए मशक्कत कर रहे हैं| इसके साथ उन्होंने कहा की मैंने बीजेपी को आसानी से नहीं छोड़ा है बल्कि मेरा मन बहुत भारी है| पार्टी छोड़ना मेरे लिए आसान नहीं था| मेरा कसूर यही था की मैं सच बोलता था और पार्टी में चल रही बातों के खिलाफ सवाल उठाता था|

आपको बता दें की कांग्रेस ने पटना साहिब से शत्रु को मैदान में उतारा है| शत्रुघ्न सिन्हा इस सीट से भारी मतों से जीतते आये हैं|  

 



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2IyKEQX
via Latest News in Hindi

0 Comments