नई दिल्ली: पीएम मोदी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक आमसभा को संबोधित किया| यहाँ पर उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी जीतेन्द्र सिंह के पक्ष में वोट मांगे और जमकर कांग्रेस को घेरा| मोदी ने कहा की चुनाव और राजनीति आते जाते रहते है और नेता भी बदलते रहते हैं लेकिन ये देश हमेशा रहेगा|


advertisement:


विरोधियो को राष्ट्रवाद गाली लगता है- मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा की “कुछ लोग मोदी विरोध में इतना अधिक गिर गए हैं की उन्हें राष्ट्रवाद भी गाली लगता है| महामिलावट वाले और राग दरबारी का भेष बनाये बैठे लोग पूछते हैं की मोदी देश की बात क्यों करता है| जम्मू और बारामुला में भारी मतदान कर आपने आतंकियों के आकाओं, पाक परस्त अवसरवादियों और निराशा में डूबे महामिलावटियों को कड़ा जवाब ददिया है| इससे महामिलावट वालो को झटका लगा है और देश की जनता ने उन्हें करार जवाब दिया है| मुझे ये यकीन है की आप मुझे एक बार फिर से सेवा करने का मौका देंगे क्योकि हमारी सरकार हर एक मोर्चे पर खरी उतरी है|

अमरिंदर सिंह को घेरा– पीएम मोदी ने यहाँ अपने संबोधन में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को घेरा| मोदी ने कहा की “वे कांग्रेस के नामदार के साथ जलियांवाला बाग गए लेकिन भारत सरकार के अधिकृत कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति के साथ जाना उन्होंने सही नहीं समझा, यही राष्ट्र भक्ति और परिवार भक्ति का फर्क है”| मोदी ने कहा की अमरिंदर सिंह के खिला पंजाब में जिस तरह के पेंच चलाये जा रहे हैं उन्हें मैं समझ सकता हूँ| आपको बता दें की इसके बाद मोदी अलीगढ और मुरादाबाद में रैली संबोधित करेंगे|



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Gkiibv
via Latest News in Hindi

0 Comments