नई दिल्ली: चुनाव आते ही हनुमान को राजनीति में लेकर आ जाने वाके नेताओ में अब अखिलेश यादव भी शामिल हो गए हैं| रविवार को बदायूं में एक आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की हर एक बीजेपी नेता हनुमान की जाति बताने में लगा है| इस बार हनुमान इनसे नाराज है और अपनी गदा लेकर तैयार खड़े हैं| आपको बता दें की विधानसभा चुनावों के दौरान भी अली और बलि की सियासत सामने आई थी|


advertisement:


बीजेपी नहीं, जवान करते हैं रक्षा- अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग कहते हैं जबतक भाजपा की सरकार रहेगी हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं| लेकिन हम समाजवादी पार्टी के लोग कहना चाहते हैं कि हम देश की सेना पर भरोसा करते हैं क्योंकि जबतक हमारे देश के वीर जवान सीमा पर तैनात हैं हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं| सरकारे आती हैं और जाती हैं लेकिन जवान सीमा पर हमेशा रहते हैं और वह भारत की रक्षा करते हैं| यादव ने कहा की बीजेपी समाज को बाटने का काम कर रही है| लोगो के बीच एक दीवार खड़ा करना चाहती है| लेकिन ये चुनाव उस दीवार को तोड़ने का चुनाव है और नफरत को खत्म करने का चुनाव है|

आपको बता दें की यूपी में सपा और बसपा के साथ आने से कही ना कही बीजेपी को नुकसान होगा|

 



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VKuGXE
via Latest News in Hindi

0 Comments