ये चुनाव प्रधानमंत्री बनाने का नहीं बल्कि नए भारत के निर्माण का है: मोदी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावो के लिए प्रचार करने पीएम मोदी शनिवार को कर्णाटक पहुचे और उन्होंने जमकर विरोधियों पर निशाना साधा| मोदी ने कहा ये चुनाव सांसद, नेता या प्रधानमंत्री बनाने का नहीं बल्कि ये तय करने का है 21वीं सदी का भारत कैसा होगा|
वंशवाद पर हमला– पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, JDS और उन जैसे अनेक दलों की प्रेरणा परिवारवाद है और हमारी राष्ट्रवाद है| वो अपने परिवार के आखिरी सदस्य तक को सत्ता का लाभ देते हैं| हम समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आगे लाने के लिए मेहनत करते हैं| पीएम ने कहा कि उनका दर्शन वंशोदय है, हमारा दर्शन अंत्योदय है| उनके वंशोदय से भ्रष्टाचार और अन्याय पैदा होता है| हमारे अंत्योदय से पारदर्शिता और ईमानदारी की प्रतिष्ठा बढ़ती है| मोदी ने कहा की हमारा भारत है जहाँ एक चायवाला प्रधानमंत्री बनता है| राष्ट्रपति भवन में जब चप्पल पहने हुए एक बुजुर्ग को मैं गर्व के साथ पद्म सम्मान ग्रहण करते देखता हूं, तो मेरे मन में यही आता है कि यही मेरा भारत है, अपने सामर्थ्य पर भरोसा करने वाला भारत, अपने संसाधनों पर भरोसा करने वाला भारत| पीएम ने कहा कि जब मैं आ रहा था तो सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े थे तो मैंने सोचा जब यहां इतने लोग खड़े हैं तो रैली में कितने लोग होंगे|
जाहिर है की पीएम मोदी एक के बाद एक चुनावी रैलियां कर रहे हैं| हर एक रैली में वो कांग्रेस और वंशवाद को निशाना बनाते हैं|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2UaPlmc
via Latest News in Hindi
0 Comments