“न्याय” योजना की घोषणा होते ही चौकीदार का चेहरा बदल गया: राहुल गाँधी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी एक के बाद एक चुनावी दौरे कर रहे हैं| शनिवार को तमिलनाडु के कोलार में उन्होंने एक आमसभा को संबोधित किया जिसमे जमकर बीजेपी को घेरा| उन्होंने कहा की जैसे ही हमने न्याय योजना का जिक्र किया और उसकी घोषणा की तो चौकीदार का चहेरा बदल गया और उन्हें कुछ सूझा ही नहीं|
यहाँ से आएगा न्याय का पैसा– राहुल गांधी ने कहा कि तब उन्होंने पूछा की इतना पैसा कहा से आएगा तो मैं मोदीजी से कह रहा हूं कि न्याय का पैसा आपके मित्र अनिल अंबानी से आएगा| राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 15 लाख रुपए देने की बात कही थी जो कि झूठ था| राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो वो पांच साल में गरीबों के बैंक खाते में 3.60 लाख रुपए जमा करेगी| यह पैसा लाभार्थी परिवारों की महिलाओं के बैंक के खातों में जाएगा| कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना के जिए बिजनेसमैन अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाया है| भारत और फ्रांस ने 2016 में राफेल लड़ाकू जेट की खरीद के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए|
आपको बता दें की राहुल गाँधी लगातार एक के बाद चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2KANyY5
via Latest News in Hindi
0 Comments