दिग्गज टेनिस खिलाडी रोजर फेडरर ने कनाडा के युवा स्टार डेनिस शापोवालोव को सीधे सेटों में हराकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना जान इसनर से होगा।


advertisement:


आपको बता दे की फेडरर ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए शापोवालोव को 6-2, 6-4 से पराजित किया। इस स्विस स्टार को अपने 50वें ATP मास्टर्स खिताब के लिये अब इसनर की चुनौती को समाप्त करना होगा।

आपको बता दे की इसनर ने एक अन्य सेमीफाइनल में शापोवालोव के मित्र और हमवतन फेलिक्स आगुर अलिसीमे को 7-6 (7/3), 7-6 (7/4) से हराया। उन्होंने कुल 21 ऐस लगाये और वह 20 बार के चैंपियन फेडरर के खिलाफ यही प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेंगे।



from खेल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OEIjVA
via Latest News in Hindi

0 Comments