किंग्स इलेवन पंजाब के दिग्गज बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शनिवार को IPL मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ विकेट की आसान जीत में टीम के शानदार ​​प्रदर्शन की सराहना की। पंजाब के लिए 21 गेंद में 43 रन की धुआंधार पारी खेलने वाले अग्रवाल ने यह कहा कि 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय हमारी योजना शांत और एकाग्र होकर खेलने की थी। आपको बता दे की अग्रवाल के अलावा सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (नाबाद 71) और क्रिस गेल (40) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने जीत के लिए मिले 177 रन के लक्ष्य को आठ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।


advertisement:


अग्रवाल ने यह कहा कि मुंबई के गेंदबाजों ने शुरू में राहुल के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की। मैच के बाद उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। राहुल के लिए शुरू में रन बनाना बहुत आसान नहीं था। इसलिए जब हमें ऐसा एहसास हुआ तो दूसरे बल्लेबाजों ने रन बनाने की जिम्मेदारी उठायी। एक अच्छी टीम ऐसा ही करती है और हम बहुत खुश हैं कि हम टीम के तौर पर ऐसा कर सके।

अग्रवाल ने कहा कि गेल के आउट होने के बाद उनकी योजना राहुल के साथ 50-60 रन की साझेदारी करने की थी। मुंबई के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने राहुल को बहुत अच्छी बल्लेबाजी करने का श्रेय देते हुए कहा कि 176 रन टक्कर देने वाला स्कोर था।
उन्होंने कहा कि मुंबई के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकाक अहम समय पर आउट हो गए जो इस मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। उनके क्रीज पर रहते हुए टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी।



from खेल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ON0LM3
via Latest News in Hindi

0 Comments