6 कैमरा मोड के साथ लॉन्च हुआ Xolo Era 5X, कीमत 7,499 रुपए

स्मार्टफोन कंपनी Xolo ने अपना नया स्मार्टफोन Xolo Era 5X 6 कैमरा मोड्स के साथ पेश कर दिया है। इस बजट स्मार्टफोन की कीमत 7,499 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन ग्राहक सिर्फ ब्लैक कलर वेरिएंट में ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकेंगे। कंपनी द्वारा इस फोन पर रिलायंस Jio यूजर्स को 1,200 रुपए का कैशबैक और 50GB का अतिरिक्त डाटा ऑफर दिया जा रहा है।
यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर, स्मार्ट जेस्चर, फेस अनलॉक, ऐप शॉर्ट कट, AI बैटरी मैनेजर फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में 5.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले शामिल है। यह हैंडसेट मीडियाटेक हेलियो ए22 चिपसेट प्रोसेसर को सपोर्ट करता है। इसमें डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास शामिल है। यह स्मार्टफोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस हैंडसेट 3,000 एमएएच की बैटरी शामिल है। यह स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी के साथ आता है।
कैमरे के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है जो LED फ्लैश, एचडीआर, पेनोरामा, एआर स्टीकर्स, सुपर नाइट मोड के साथ आता है।
from व्यापार – Navyug Sandesh https://ift.tt/2uJdNkj
via Latest News in Hindi
0 Comments