चीन में 16MP फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo A7n स्मार्टफोन, जानें क्या है इसकी खासियत

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo A7n चीनी बाज़ार में पेश कर दिया है। AX5s की तरह सामान्य फीचर्स वाले इस फोन की कीमत 1,499 चीनी युआन यानी लगभग 15,300 रुपये रखी गई है। ग्राहक यह फोन लेक लाइट ग्रीन कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे।
Oppo A7n स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले शामिल है जो पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1520 और आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 के साथ आते है। यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इस फोन में हाइपर बूस्ट एक्सलेरेशन इंजन दिया गया है। यह फोन प्रीलोडेड पोट्रेट मोड और AI आधारित ब्यूटिफिकेशन फीचर के साथ आता है।
यह स्मार्टफोन ColorOS 5.2.1 पर आधारित एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर चलता है। यह हैंडसेट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी35 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम को सपोर्ट करता है। इस हैंडसेट में IMG GE8320 GPU और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरे के लिए इस हैंडसेट में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप शामिल है जो 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जिससे सेल्फी ली जा सकती है। यह स्मार्टफोन 4230 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। कनेक्टविटी विकल्पों के लिए इस स्मार्टफोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस, एनएफसी, माइक्रो-यूएसबी फीचर्स दिए गए हैं।
from व्यापार – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FMsoAx
via Latest News in Hindi
0 Comments