शरीर के लिए बेहद जरूरी है मैंगनीज, जानिए कैसे

शरीर की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी है कि उसमें सभी तरह के पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में हों। अमूमन लोग प्रोटीन इनटेक पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन अन्य पोषक तत्वों की तरफ उनका ध्यान ही नहीं जाता। ऐसा ही एक तत्व है मैंगनीज। भले ही शरीर को इसकी कम मात्रा में जरूरत हो लेकिन यह खनिज शरीर के लिए बेहद आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं इसकी उपयोगिता के बारे में−
अगर आप सोचते हैं कि हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में केवल कैल्शियम का रोल है तो आप गलत हैं। मैंगनीज मनुष्य के बोन स्टक्चर के सामान्य विकास के लिए बेहद आवश्यक है। यह रीढ़ की हड्डी के खनिज घनत्व को बढ़ावा देने में मदद करता है। खासतौर से, महिलाओं में रजोनिवृत्ति के बाद मैंगनीज की कमी कई बार मामूली फ्रैक्चर का कारण बन जाती है। वहीं कुछ रिसर्च बताते हैं कि मैंगनीज ऑस्टियोपोरोसिस व अन्य कई बीमारियों को रोकने में मददगार है।
यह मधुमेह रोगियों के लिए भी एक बेहद महत्वपूर्ण खनिज माना गया है। मैंगनीज व्यक्ति के शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर सकता है और इससे मधुमेह को रोकने में मदद मिलती है। दरअसल, मैंगनीज रक्त में इंसुलिन के संश्लेषण और स्राव को सामान्य कर सकता है, जिसके कारण रक्त में शर्करा का स्तर नहीं बढ़ता।
शरीर में मोच आ जाना एक सामान्य बात है, लेकिन मैंगनीज इसके उपचार में सक्रिय भूमिका निभाता है। दरअसल, मैंगनीज सुपरऑक्साइड डिसम्यूटेज स्तर को बढ़ाकर मोच का उपचार करने में सहायक होता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2OMJkLk
via Latest News in Hindi
0 Comments