फूड क्रेविंग्स एक ऐसा शब्द है, जिससे अमूमन हर व्यक्ति वाकिफ है। जब किसी चीज को देखकर उसे खाने के लिए मन ललचा जाए और आप खुद को रोक न पाए, उसे ही फूड क्रेविंग्स कहा जाता है। फूड क्रेविंग के लिए जरूरी नहीं है कि आपको भूख हो। जब व्यक्ति को फूड क्रेविंग होती है तो वह इतनी तीव्र होती है कि जब तक वह उस चीज को खा न लें, तब तक उसे शांति नहीं मिलती। कुछ लोग इस क्रेविंग्स के चलते अपनी सेहत से खिलवाड़ करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज हम आपको फूड क्रेविंग्स को नियंत्रित करने के कुछ आसान उपाय बता रहे हैं-


advertisement:


पानी सिर्फ शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर ही नहीं निकालता है, बल्कि इससे फूड क्रेविंग को भी नियंत्रित किया जा सकता है। दरअसल, भूख व प्यास दोनों मिलकर दिमाग में कुछ सेंसेशन पैदा करते हैं, जिससे व्यक्ति को हमेशा कुछ न कुछ खाने की इच्छा होती है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।

प्रोटीन भी फूड क्रेविंग को रोकने का एक असरदार उपाय है। जब आप प्रोटीन का पर्याप्त मात्रा में सेवन करते हैं तो पेट अधिक देर तक भरा रहता है, जिससे व्यक्ति को कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती।

आपने शायद कभी नोटिस किया हो कि जब व्यक्ति किसी तरह के तनाव या डर के साए में होता है तो वह अधिक खाता है। तनाव के कारण जब आपका मूड खराब होता है तो मस्तिष्क शरीर को ऐसी चीजें खाने के संकेत देता है, जिससे व्यक्ति को अच्छा फील हो। यही वजह है कि तनाव में व्यक्ति को फूड क्रेविंग अधिक होती है। इसलिए तनाव को खुद से दूर रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप मेडीटेशन से लेकर योग व लाफटर थेरेपी आदि का सहारा ले सकते हैं।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2K8kPK9
via Latest News in Hindi

0 Comments