आज के समय में सिरदर्द की समस्या बेहद आम होती जा रही है। यूं तो आम सिरदर्द कुछ देर आराम करने से ठीक हो जाता है, लेकिन अगर किसी को आधे सिरदर्द की शिकायत हो तो न सिर्फ व्यक्ति को तेज पीड़ा होती है, बल्कि यह समस्या बार-बार उभरकर सामने आती है। ऐेसे लोगों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। दरअसल, भोजन आपकी समस्या को घटाने व बढ़ाने में अहम रोल अदा करते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में, जिसे एक माइग्रेन पीड़ित व्यक्ति को अवॉयड करना चाहिए−


advertisement:


अमूमन सिरदर्द होने पर चाय या काफी का सेवन करना अच्छा माना जाता है। इससे व्यक्ति को काफी रिलैक्स महसूस होता है, लेकिन जो लोग नियमित रूप से कॉफी का सेवन करते हैं, उन्हें यह पता ही नहीं होता कि यह माइग्रेन के लिए एक ट्रिगर के रूप में काम करती है। दरअसल, कॉफी में बेहद उच्च मात्रा में पाया जाने वाला कैफीन दिमाग की नसों के काम में रुकावट डालता है। इसकी वजह से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है और व्यक्ति को तेज सिरदर्द या आधे सिर में तेज दर्द का अहसास होता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने कॉफी इनटेक को धीरे−धीरे कम करने की कोशिश करें।

एल्कोहल को तो किसी भी लिहाज से सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। इससे स्वास्थ्य को तो कई तरह के नुकसान होते हैं ही, साथ ही आधे सिरदर्द की समस्या भी इसके कारण बढती है। एल्कोहॉलिक पेय पदार्थों के सेवन के तीन घंटे के भीतर ही वह माइग्रेन को ट्रिगर करते हैं। इसके कारण दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बहुत तेज हो जाता है जिसकी वजह से कई बार डिहाईड्रेशन के कारण सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या बढ़ने लग जाती है।

अक्सर कुछ लोगों को एकदम ठंडी चीजें जैसे आईसक्रीम आदि खाने से भी माइग्रेन का दर्द हो सकता है। खासतौर से, अगर आप एक्सरसाइज के तुरंत बाद या किसी गर्म तापमान के बाद ठंडी चीजें खाते हैं तो यह समस्या काफी बढ़ सकती है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WP4qM1
via Latest News in Hindi

0 Comments