आज नवरात्रि का पहला दिन है और सभी भक्तगण माता को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा व अराधना करने के साथ-साथ व्रत आदि भी रखते हैं। यह तो हम सभी जानते हैं कि नवरात्रि व्रत के दौरान सादे नमक के स्थान पर सेंधा नमक का प्रयोग किया जाता है। लेकिन आपने यह सोचा है कि वास्तव में ऐसा क्यों होता है। नहीं न, तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे की असली वजह के बारे में बताते हैं-


advertisement:


सेंधा नमक अपने शीतल गुणों के लिए जाना जाता है क्योंकि ये आंखों के लिए काफी अच्छा होता है। यह आपके ब्लड प्रेशर के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें आयरन, जिंक, मैग्नीशियम सहित कई अन्य खनिज शामिल हैं।

सादा नमक को सी -सॉल्ट कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये समुद्री नमक होता है और वास्तविक रूप देने के लिए ये कई तरह के कैमिकल टेस्ट से गुजरता है। नवरात्रि साल में दो बार ऐसे समय आती है, जब मौसम बदलने वाला होता है। इस दौरान व्रत करने से जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए शरीर को मजबूत करने में मदद मिलती है। सेंधा नमक का शुद्धतम रूप माना जाता है।

सेंधा नमक को पहाड़ी नमक या रॉक साल्ट कहा जाता है। जिस वजह से इसे पूर्ण रूप से शुद्ध माना जाता है। ये न केवल कम खारा होता है बल्कि आयोडीन मुक्त भी होता है।

यह पाचन के लिए बेस्ट है, और आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह आपके द्वारा खाए गए भोजन से आवश्यक पोषक तत्वों और खनिजों को अवशोषित करने में शरीर की सहायता करता है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बनाए रखता है जो आपको दिन भर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2IgLG3P
via Latest News in Hindi

0 Comments