रख रहे हैं नवरात्रि व्रत, तो इस तरह बनाएं साबुदाना खिचड़ी

नवरात्रि में व्रत में मैया की पूजा व अराधना के साथ-साथ जिस चीज का भक्तों को सबसे अधिक ध्यान रखना होता है, वह है उपवास के नियमों का। व्रत के दौरान खानपान को लेकर बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। चूंकि अब गर्मी का मौसम है तो कुछ हैवी खाने का मन नहीं करता, लेकिन यह भी समझ नहीं आता कि हल्का-फुल्का व मजेदार क्या बनाएं। अगर आप भी नवरात्रि के व्रत में कुछ अच्छा बनाने की सोच रहे हैं तो साबुदाना खिचड़ी बनाएं। यह उपवास में खाया जाने वाला एक पौष्टिक आहार है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका-
साबूदाना को कम से कम 3 घंटे के लिए जरुर भिगोएं। इसके बाद उसमें से पानी निकाल दें और आलू उबाल कर छील लें। भूनी हुई मूंगफली को पीस कर अच्छे से पाउडर बना लें। इसके बाद मूंगफली पाउडर, नमक और चीनी साबूदाना के साथ मिक्स कर लें।
अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें सबसे पहले जीरा भूरा होने तक भूने। इसके बाद इसमें कड़ी पत्ता और हरी मिर्च डालें। इसमें अब अदरक घीस कर डालें। इसे तब तक फ्राई करें जब तक अदरक की खुशबू ना जाए। फिर इसमें आलू डाल 1-2 मिनट तक मिक्स करें। इसके बाद साबूदाना डालें। जब साबुदाना अपना रंग छोड़ दे और ट्रांसपेरेंट हो जाए तब तक भूने।
सबसे बाद में नारियल डालें और अच्छे से मिक्स करके गैस बंद करदें। फिर इसमें धनिए की पत्तियां और नींबू का रस डाल कर सर्व करें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2uLdTYO
via Latest News in Hindi
0 Comments