आज के समय में महिलाओं को दोहरी जिम्मेदारी उठानी पड़ती है और कई बार स्वास्थ्य की अनदेखी उन पर काफी भारी पड़ती है। भले ही आपके पास व्यायाम करने का समय न हो लेकिन हेल्दी रहने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ आहार के बारे में बता रहे हैं, जिसे हर महिला को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, ताकि वह हमेशा स्वस्थ रहें-


advertisement:


हर महिला को प्रतिदिन सेब का सेवन करना चाहिए। इससे एक बेहद हेल्दी फल माना गया है। जो महिला रोजाना एक सेब खाती है उनका इम्यूनिटी सिस्टम बढ़िया रहता है। सेब में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व हर तरह की बीमारी के लिए फायदेमंद है। सेब खाने से महिलाओं में खून की कमी को बढ़ाता है वहीं ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है। इतना ही नहीं, इससे मधुमेह होने का खतरा भी काफी हद तक कम होगा।

भारतीय महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी एक आम समस्या है। इसलिए हर महिला को आयरनयुक्त चीजों को अपनी डाइट में प्रमुखता से शामिल करना चाहिए। आप अनार को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। क्योंकि अनार में आयरन की अधिक मात्रा होती है। अनार में 84 फीसदी आयरन मौजूद होता है। अनार खाने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इसलिए महिलाओं को रोजाना एक अनार खाना चाहिए।

आंवला महिलाओं के लिए अमृत माना जाता है। आंवले में विटामिन ए और बी के साथ.साथ विटामिन सी की मात्रा सबसे अधिक होती है। इसके अलावा आंवले में ओमेगा 3 और फाइबर भी मौजूद होता है। इसका सेवन करने से महिलाओं का डाइजेशन मजबूत होता है तथा पेट में गैस और कब्ज की समस्या नहीं होती है। साथ ही आंवले के सेवन से आंखों की रोशनी अच्छी रहती है। इसलिए आंवले का सेवन जरूर करें।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UhSd4M
via Latest News in Hindi

0 Comments