बीमारियों से रहना है दूर, करें सेब का सेवन

कहते हैं कि एन एप्पल इन ए डे, कीप्स द डाॅक्टर अवे। इसका अर्थ है कि रोज एक सेब खाने से कई बीमारियां दूर होती हैं। सेब में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो कई मायनों में लाभदायक होते हैं। इतना ही नहीं, सेब हार्ट की बीमारी से लेकर मांसपेशियों तक की बीमारी में लाभकारी होता है। तो चलिए जानते हैं सेब से होने वाले फायदों के बारे में-
सेब दिमाग के लिए काफी अच्छा माना गया है। जो लोग नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, उन्हें अल्जाइमर की बीमारी नहीं होती है। कई शोधों में इस बात का पता चला है कि सेब के जूस से अल्जाइमर की रोकथाम होती है।
आपको शायद पता न हो लेकिन सेब खाने से पैनक्रियाज के कैंसर का खतरा कम होता है।अमेरिका के कैंसर रिसर्च के वैज्ञानिकों के मुताबिक, सेब खाने से अग्नाशय के कैंसर का खतरा 23 फीसदी तक कम होता है।
सेब खाने से ट्यूमर का खतरा भी कम होता है। शोधों में यह भी दावा किया जाता है।
सेब खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा भी कम होता है।.अमेरिका के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट ने का दावा है कि सेब और फाइबर वाले फल खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम होता है।
अगर आप मधुमेह को खुद से दूर रखना चाहते हैं तो सेब का सेवन कीजिए। सेब खाने वाली महिलाओं को सेब नहीं खाने वाली महिलाओं के मुकाबले 28 फीसदी टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा कम होता है। सेब खाने से कोलेस्ट्रोल घटता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UYP1Z5
via Latest News in Hindi
0 Comments