बुखार दूर करता है प्याज, डायबिटीज़ को भी रखता है नियंत्रित

प्याज एक सब्जी है जिसे दाल में डालकर या सलाद रूप में अकसर खाया जाता है| यह खाने के स्वाद को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाता है| प्याज सिर्फ खाने में ही अच्छा नहीं होता, इसका सेवन करने से कई बीमारियों को ठीक किया जा सकता हैं। इसमें प्रोटीन 1.2%, कार्बोहाइड्रेट 11.6%, तथा कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन सी होता है जो शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद है। इसके अलावा प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभदायक है|
बुखार दूर करे
प्याज को खाने से बुखार को ठीक किया जा सकता है। बुखार से अगर आप पीड़ित हैं तो प्याज के पत्तों को एक गिलास पानी में कई देर के लिए उबालें। अब इस पानी को ठंडा करके पीएं। फर्क नज़र आएगा|
बालों को बनाए लंबे
कच्चे प्याज के रस को स्कैल्प पर लगाने से बाल लंबे होते हैं| रस को लगाने के लिए प्याज की कुछ मात्रा लेकर उसे मिक्सी में पीस लें| उसके बाद स्कैल्प पर लगाएं|
डायबिटीज नियंत्रित रखे
प्याज में अजवाइन, कलौंजी और मेथी के बीजों को मिला लें| अब इस मिश्रण को पीस लें और फिर रोज़ाना इसकी कुछ मात्रा को उपयोग में लें। इससे आपकी डायबिटीज नियंत्रित रहेगी।
कफ दूर करे
खांसी- जुखाम में होने वाला कफ दूर करने के लिए प्याज का सेवन करना फायदेमंद होता है। प्याज को हल्का गर्म कर लें और उसका रस निकाल लें| अब इस मिश्रण में कुछ मात्रा चीनी की मिला लें और फिर सेवन करे।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2HWxCMX
via Latest News in Hindi
0 Comments