हर महिला की मेकअप किट में लिपस्टिक आसानी से देखी जा सकती है। यह उसकी खूबसूरती में कई गुना इजाफा कर देती है, लेकिन यह केवल तभी संभव है, जब महिला लिपस्टिक को सही तरह से लगाएं। आपको शायद पता न हो लेकिन लिपस्टिक लगाने का भी अपना एक तरीका होता है और अगर आप उस तरीके से लिपस्टिक लगाते हैं तो सिर्फ होंठ ही नहीं, चेहरे का निखार भी कई गुना बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं लिपस्टिक लगाने के सही तरीके के बारे में-


advertisement:


अगर आप अपनी लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाना चाहती हैं तो उसे फ्रिज में रखें। ऐसा करने से यह मेल्ट नहीं होती और होंठों पर ज्यादा देर तक टिकी रहती है।

लिपस्टिक कभी भी सीधे ही होंठों पर न लगाएं। बल्कि लिप ब्रश की मदद से ही लिपस्टिक लगाएं जिससे वह एक दम सही तरीके से होंठों पर लगेगी और बाहर भी नहीं फैलेगी।

मार्किट में कई तरह की लिपस्टिक मिल जाती हैं। ऐसे में अगर आपकी लिपस्टिक फैल जाती है तो हमेशा मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। यह दांतों पर नहीं लगती और लंबे समय तक होंठों पर लगी रहती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2DfEMc7
via Latest News in Hindi

0 Comments