नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अदालत ने भेजे जेल
मोहाली (निस) : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किए गये 4 आरोपियों को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस द्वारा रिमांड की मांग न करने पर अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्की,रिंकू व मनप्रीत के रूप में हुई थी। उक्त तीनों को भी फेज-11 पुलिस थाने में दर्ज किए गए मामले में नामजद किया था। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि पीडि़त युवती जालंधर की रहने वाली है। गुरप्रीत सिंह अपने 3 साथियों सहित अमृतसर माथा टेकने गया था वापिस आते समय उन्हें युवती मिली थी। उसे लेकर वह रिंकू की गाड़ी में खन्ना गए जहां युवती के साथ रेप हुआ।
The post नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अदालत ने भेजे जेल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VZd8ar
via Latest News in Hindi
0 Comments