मोहाली कोर्ट में वकीलों ने काम रखा बंद
मोहाली (निस) : हाईकोर्ट की तर्ज पर हफ्ता पांच दिनों का करने की मांग को लेकर शनिवार को मोहाली अदालत में भी वकीलों ने काम बंद रखा। मोहाली जिला अदालत के वकीलों द्वारा बार एसोसिएशन जिला मोहाली के प्रधान मनप्रीत सिंह चहल की अगुवाई में हड़ताल की गई। वकीलों यह मांग पुरानी है और काफी लंबे समय से ही शनिवार के दिन हड़ताल रखी जाती है। चहल ने कहा कि जब तक उनकी इस मांग को मान नहीं लिया जाता हड़ताल निरंतर तौर पर जारी रहेगी। इस समय उनके साथ हरजिंदर सिंह बैदवान, अनिल कौशिक, अशोक शर्मा, नरपिंदर सिंह रंगी, एनएस बिट्टा, गुरमेल धालीवाल, गीतांजलि बाली सहित कई एडवोकेट उपस्थित थे।
The post मोहाली कोर्ट में वकीलों ने काम रखा बंद appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2DB4Nmn
via Latest News in Hindi
0 Comments