एवोकाडो के सेवन से स्वास्थ्य को मिलते हैं यह गजब के लाभ

एवोकाडो के स्वास्थ्य लाभों से बहुत कम लोग परिचित हैं और यही कारण है कि यह बहुत से लोगों की डाइट का हिस्सा नहीं होता। लेकिन अगर आप इसका सेवन करते हैं तो इससे आपको गजब के लाभ मिलते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। साथ ही इसमें फाइबर, विटामिन के, विटामिन ई, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, एसेंशियल फैटी एसिड व फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं एवोकाडो से मिलने वाले कुछ लाभों के बारे में−
एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स पाया जाता है, जो दिल के लिए बेहद लाभदायक होते हैं, क्योंकि इसके कारण बुरे कोलेस्टॉल का स्तर कम होता है और अच्छे कोलेस्टॉल की मात्रा में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसके कारण हद्य के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।
आपको शायद पता न हो लेकिन यह कैंसर का भी इलाज करता है। दअरसल, इसमें एवोकैटिन बी नामक एक तत्व पाया जाता है जो ल्यूकेमिया स्टेम सेल्स से लड़ने में कारगर है। यह ल्यूकेमिया स्टेम सेल्स कई प्रकार के कैंसर के लिए जिम्मेदार होता है। साथ ही एवोकाडो प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं के विकास को भी रोक सकता है। वहीं एवोकाडो में मौजूद फाइटोकेमिकल्स भी कैंसर सेल के विकास को रोकने में सहायक है।
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो भी एवोकाडो का सेवन अवश्य करें। कई अध्ययन में यह बात सामने आई है कि एवोकाडो शरीर के वजन और कमर की परिधि को भी कम करता है। एवोकाडो में मोनोअनसेचुरेटिड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो वेट को मेंटेन करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मददगार होते हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2V0HSaC
via Latest News in Hindi
0 Comments