यह तो हम सभी जानते हैं कि किडनी किसी भी व्यक्ति के शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है और अगर यह खराब हो जाए, तो इसका काफी बुरा असर पड़ता है। वैसे तो कोई नहीं चाहता कि उसकी किडनी खराब हो लेकिन कुछ ऐसी गलतियां होती है जो उसे नुकसान पहुंचाती है। यहां तक कि अगर उन आदतों पर ध्यान न दिया जाए तो किडनी खराब भी हो जाती है। तो चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में, जो कि किडनी डैमेज करने का काम करती है-


advertisement:


पानी एक अच्छी सेहत का साथी है। पानी की कमी शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा करती हैं। साथ ही यह आपकी किडनी पर भी बुरा प्रभाव डालता है। अगर आप कम पानी पीते हैं तो किडनी को ब्लड को साफ करने के लिए लिक्विड चाहिए वो पर्याप्त मात्र में नहीं मिल पायेगा और आपके खून में मौजूद गंदगी आपके शरीर में ही रह जाएगी और ये निश्चित ही आपकी किडनी के लिए बहुत बुरा हैं।

कुछ लोग अक्सर पेशाब को रोकते हैं। लेकिन यह आदत भी किडनी के लिए बहुत खतरनाक हैं। ऐसे में किडनी में स्टोन बनने की आशंका बढ़ जाते हैं। इसलिए जब भी पेशाब आये तो कभी भी रोकिये मत।

अधिक मात्रा में नमक आपकी ब्लड प्रेशर बढ़ा देगा और किडनी पर अतिरिक्त बोझ डाल देगा। दिन में 5 ग्राम से ज्यादा सोडियम नहीं लेना चाहिए।

अक्सर छोटी-छोटी समस्याओं में पेन किलर और एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग करते हैंए तो संभल जाएं। यह हमारे गुर्दे पर बुरा असर डालती है, इसलिए ज्यादा दवाओं के सेवन से बचें।

ग्लूकोज और फ्रक्टोज भी शरीर के लिए एक जरूरी तत्व है जो हमें चीनी से मिलता है। लेकिन अगर आप चीनी का ज्यादा सेवन करते हैं तो ये हमारे ब्लड का शुगर लेवल बढ़ा देता है। ये हमारे लिवर और किडनी को भी डैमेज कर सकता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2WwDMXX
via Latest News in Hindi

0 Comments