वाॅक करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है और यही कारण है कि हर उम्र के व्यक्ति को टहलने की सलाह दी जाती है। लेकिन ऐसे भी बहुत से लोग होते हैं जो सुबह समय की कमी का रोना रोते हैं और इसलिए वाॅक नहीं करते। ऐसे लोग शाम के समय टहल सकते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई प्रकार के लाभ होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−


advertisement:


अगर आपके पास एक्सरसाइज का समय नहीं है, लेकिन फिर भी आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो वॉक करना एक अच्छा विचार हो सकता है। इतना ही नहीं, इससे आपका एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।

अमूमन दिनभर कंप्यूटर पर काम करने के कारण मसल्स को एक्सरसाइज करने का समय ही नहीं मिलता, लेकिन ईवनिंग वॉक के जरिए आप ऐसा कर पाते हैं। जिससे आपके शरीर व दिमाग को आराम का अहसास होता है। इसलिए हर किसी व्यक्ति को कम से कम आधा घंटा शाम के समय सैर अवश्य करनी चाहिए।

जब आप शाम के भोजन के बाद टहलने निकलते हैं तो इससे भोजन को पचने में आसानी होती है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि भोजन करन के करीबन आधे घंटे बाद ही सैर पर निकलें, अन्यथा आपको वॉक के दौरान परेशानी हो सकती है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2HTlI6i
via Latest News in Hindi

0 Comments