केजरीवाल ने शीला दीक्षित को बताया मामूली नेता, तो भड़के कांग्रेसी ने सुनाई खरी-खोटी

नई दिल्ली: कांग्रेस के साथ गठबंधन की तमाम कोशिशें कर चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आजकल सुर्ख़ियों में बने हैं| अब उन्होंने एक और ऐसा बयान दिया है जिसके चलते उहे खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी| केजरीवाल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को मामूली नेता बताया है| मीडिया गठबंधन के बारे में बात करते हुए केजरीवाल ने कहा की शीला दीक्षित उतनी महत्वपूर्ण नेता नहीं हैं की उसने गठबंधन को लेकर बात की जाएँ| मैंने राहुल गाँधी से बात की है और उन्होंने मना कर दिया है|
ये बोले कांग्रेसी नेता– केजरीवाल के इस बयान से कांग्रेस के खेमे में भारी गुस्सा है| दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलौठिया ने कहा की अरविन्द केजरीवाल के इस बयान की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है| शील दीक्षित की लोकप्रियता ना केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश में है और केजरीवाल का ऐसा बयान अशोभनीय है| वही दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी ने कहा की केजरीवाल एक तरफ तो कांग्रेस से गठबंधन करना चाहते हैं वही दूसरी तरफ पार्टी के सिद्धांतो को चुनौती दे रहे हैं| उन्होंने बीते लोकसभा चुनावों में राहुल गाँधी के खिलाफ कुमार विश्वास को उतारकर हमे कमजोर करने की कोशिश की थी|
आपको बता दे की अरविन्द केजरीवाल लंबे समय से ये कोशिश कर रहे हैं की दिल्ली में आप और कांग्रेस का गठबंधन हो जाए लेकिन कांग्रेस ने साफ़ इंकार कर दिया है|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2KdQeux
via Latest News in Hindi
0 Comments