नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की बहन और कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गाँधी ने शनिवार को वायनाड में एक आमसभा को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कहा की विपक्षी नेताओं ने जिस तरह से राहुल की छवि बनाई है वैसे वो बिलकुल नहीं हैं| मैं उन्हें बचपन से जानती हूँ| आपको बता दें की इस सीट से राहुल गाँधी कांग्रेस के उम्मीदवार हैं|

सरकार ने तोडा भरोसा– उन्होंने आगे कहा कि ‘राहुल आपके इस चुनाव में आपके उम्मीदवार होंगे और पिछले दस वर्षों के दौरान अपने विपक्ष की ओर से वे काफी व्यक्तिगत हमले झेल चुके हैं| उनकी छवि ऐसी बना दी गई है जो कि सच्चाई के काफी दूर है|’ प्रियंका ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि 5 साल पहले एक सरकार भारी बहुमत से जीतकर केंद्र में आई थी| हमारे देश की जनता ने उसपर अपना पूर्ण विश्वास जताया और बीजेपी से उम्मीद रखी| सत्ता में आने के बाद से ही इस सरकार ने लोगों के भरोसे को तोड़ा है|

प्रियंका गाँधी ने कहा की इनके वादे झूठे निकले और काम नहीं हुए| चुनाव आते ही इन्होने कह दिया की पंद्रह लाख वाला वादा झूठा था|

 



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Pk3Kvv
via Latest News in Hindi

0 Comments