साध्वी प्रज्ञा को टिकट मिलने पर बोले मोदी, हिंदुओ को आतंकवादी कहने वालो को मिला जवाब

नई दिल्ली: बीजेपी ने भोपाल लोकसभा सीट से मालेगांव बम ब्लास्ट केस की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाया है| इसके साथ ही लगातार सियासत शुरू हो गई की ऐसा नहीं होना चहिये| हर कोई इस मामले में पीएम मोदी की प्रतिक्रिया का इन्तजार आर रहा था| अब मोदी ने इसके बारे में बोलते हुए कहा की ये उन लोगो को जवाब है जो हिंदुओ को आतंकवादी कहते हैं|
ये बोले मोदी- एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए मोदी ने कहा की “भोपाल का उम्मीदवार ( साध्वी प्रज्ञा ठाकुर) उन सबके लिए ‘सांकेतिक’ जवाब है जो हिंदू संस्कृति को ‘आतंकवादी’ कहते हैं| पीएम मोदी ने कहा कि ये कांग्रेस को महंगा पड़ने वाला है| जिन लोगों को अदालत ने दोषी करार दिया है, लोग उनके पास जाते हैं और उनको गले लगाते हैं| ऐसे लोगों से जेल में मिलने जाते हैं, अस्पताल में शिफ्ट किए जाने पर भी लोग उनसे मिलने जाते हैं| पीएम मोदी ने कहा कि क्या अमेठी (राहुल गांधी) और रायबरेली (सोनिया गांधी) के जो उम्मीदवार जमानत पर बाहर हैं उनसे सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए| भोपाल का बीजेपी उम्मीदवार जमानत पर बाहर है और चुनाव लड़ रहा है तो हल्ला मचा हुआ है| मोदी ने कहा की कांग्रेस ने हमेशा से ही साध्वी प्रज्ञा को लेकर कहानी गाढ़ी है| असे ही जज लोया की मौत सामान्य हुई जिसमे भी कांग्रेस ने इसे कहानी बताई|
आपको बता दें की साध्वी ने आते ही विवादित बयान भी दिया जिसे लेकर खूब बहस हो रही है|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2GmPkqu
via Latest News in Hindi
0 Comments