जयप्रदा पर विवादित बयान देने के बाद आजम खान ने दे डाली ये धमकी

नई दिल्ली: सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान आये दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं| अब उन्होंने अभिनेत्री और बीजेपी की रामपुर से उम्मीदवार जयप्रदा को लेकर और एक बयान दिया है| इस बयान से मुश्किलों में घिरे आजम खान ने कहा की अगर कोई ये कह दे की मैंने किसी का नाम लिया है तो मैं लोकसभा से अपना नामांकन वापिस ले लूँगा|
ये बोले थे आजम- आपको बता दें की रामपुर की एक रैली में आजम ने कहा की “जिसे ऊँगली पकड़कर मैं रामपुर लाया और दस साल जिससे यहाँ पर प्रतिनिधित्व करवाया उसे पहचानने में 17 साल का समय लग गया| मैं अब 17 दिन में पहचान गया की इनकी अंडरवियर का रंग खाकी है| आजम खान ने कहा कि क्या राजनीति इतनी गिर जाएगी कि 10 बरस जिसने रामपुर वालों का खून पीया, जिसे उंगली पकड़कर हम रामपुर में लेकर आए। जिसका हमने पूरा ख्याल रखा| उसने हमारे ऊपर क्या-क्या आरोप नहीं लगाए| जाहिर है की ये आरोप आजम ने जयप्रदा पर लगाये हैं क्योकि उन्ही को वो पहले रामपुर लेकर आये थे|
ये दी सफाई- विवाद बढ़ने के बाद आजम ने कहा की मीडिया ने मेरे बयान को तोड़कर पेश किया है| मुझे इस बात का बहुत दुख है की मीडिया मुझे पसंद नहीं करता है और मैं भी मीडिया को पसंद नहीं करता हूँ| आपको बता दें की आजम खान ने जिस मंच में ये बात कही उसमे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Iwei9C
via Latest News in Hindi
0 Comments