समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा-बसपा-आर०एल०डी गठबंधन देश में बड़ा परिवर्तन लाने के लिए किया गया है। उत्‍तर प्रदेश के रामपुर में रैली में उन्‍होंने केंद्र और राज्‍य सरकार की नीतियों की आलोचना की।


advertisement:


बहुत अफसोस है कि आजादी के इतने दिनों बाद भी दलित समाज को और गरीब किसान गांव में रहने लोगों को जो सम्‍मान मिल जाना चाहिए था वो सम्‍मान नहीं मिल पा रहा है। कानून से जो न्‍याय मिल जाना चाहिए था वो अभी भी न्‍याय नहीं मिल पा रहा था। सहारनपुर के बाद बदायुं के कार्यक्रम ने और गठबंधन का, जनता का और तमाम वो जो लोग गरीब किसान हैं उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया है।



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2D8m9GT
via Latest News in Hindi

0 Comments