नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के पहले चरण के साथ बीजेपी और बीएसपी के लिए बुरी खबर आई है| चुनाव आयोग ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर रोक लगा दी है| योगी 72 घंटे तक और मायावती 48 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं कर सकते हैं| धर्म को लेकर दिए गए बयान की वजह से ऐसी रोक लगाई गई है|


advertisement:


मायावती ने मुस्लिम वोट मांगे थे– दरअसल मायावती और योगी आदित्यनाथ ने धर्म के आधार पर बयानबाजी की थी, जिसे आदर्श आचार संहिता माना गया था, बावजूद इसके इन नेताओं के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई थी| इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को कड़ी फटकार भी लगाई थी| मायावती ने यूपी के सहारनपुर जिले के देवबंद में हुई सपा-बसपा और रालोद महागठबंधन रैली में मुस्लिम समाज से सिर्फ महागठबंधन को वोट देने की अपील की थी| इसके अलावा योगी ने एक रैली के दौरान अली और बजरंग बलि शब्द का इस्तेमाल किया था जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत हुई थी|

आपको बता दें की इन दोनों के चुनाव प्रचार में बैन लगने के साथ ही आजम खान को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं|



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2GnS5ZK
via Latest News in Hindi

0 Comments