मेंहदी लगाना यकीनन हर स्त्री को पसंद होता है और हर स्त्री चाहती हैं कि उसके हाथों में मेंहदी का गहरा रंग आए। लेकिन कुछ दिन बाद जब वह उतरने लगती हैं तो हाथ देखने में बेहद भद्दे लगते हैं। ऐसे में मन करता है कि मेंहदी जल्द से जल्द हाथों से उतर जाए। अगर आप भी यही चाहती हैं तो इसके लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-


advertisement:


मेंहदी हटाने के लिए आप एंटी−बैक्टीरियल साबुन का प्रयोग कर सकती हैं। हर बार साबुन का इस्तेमाल करने से मेंहदी का रंग हल्का होता जाता है। जल्दी मेंहदी हटाने के लिए आप एक−दो दिन तक हर एक−एक घंटे में साबुन की मदद से हाथ साफ करें। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि बार−बार साबुन का प्रयोग करने से हाथों का रूखापन बढ़ सकता है, इसलिए आप हाथ धोने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य करें।

नमक तो हर घर में मिल जाता है तो क्यों न उसकी मदद से हाथों की मेंहदी हटाई जाए। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में पानी और समुद्री नमक मिलाएं। इसके बाद करीबन 20 मिनट तक इस पानी में हाथों को डुबोकर रखें। उसके बाद हाथों को सूखने दें। आपको तुरंत हाथों में अंतर नजर आएगा।

बहुत से लोगों को पता ही नहीं होता लेकिन टूथपेस्ट की मदद से भी मेंहदी हटाई जा सकती है। इसके लिए आप मेंहदी के उपर टूथपेस्ट लगाकर सूखने दें और फिर अपने हाथों को रब करते हुए साफ करें। यह मेंहदी हटाने का एक बेहद इफेक्टिव तरीका है और एक बार में ही आपको अंतर नजर आता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2G0Lep9
via Latest News in Hindi

0 Comments