जैसे-जैसे मौसम का तापमान बढ़ने लगता है, लोगों का कुछ भी खाने का मन कम करता है। तपिश भरे मौसम में लोगों को बार-बार प्यास लगती है, लेकिन हर बार पानी पीने का मन नहीं करता। अगर आप कुछ टेस्टी पीने का मन बना रहे हैं तो जलजीरा बनाएं। पीने में स्वादिष्ट जलजीरा सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। तो चलिए जानते हैं जलजीरा बनाने की विधि के बारे में-


advertisement:


इमली को दो गिलास गर्म पानी में भिगोकर करीबन आधे घंटे के लिए रखें। अब इमली को अपने हाथों से मसलकर बीज को अलग निकाल लें। इमली को अच्छी तरह मसलकर छान लें। अब गुड़ को करीबन डेढ़ गिलास पानी में भिगोकर आधे घंटे के लिए रखें। अब गुड़ के पानी को भी छानकर इमली के पानी के साथ मिक्स कर लें।

अब एक मुट्ठी हरा धनिया, पुदीना और एक हरी मिर्च को मिक्सी में ग्राइंड कर लें। अब इस पेस्ट को भी इमली और गुड़ के पानी में डाल दें। अब इसमें एक चम्मच काला नमक, आधा चम्मच सफेद नमक, एक टेबलस्पून भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर डालकर बेहद अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें एक गिलास ठंडा पानी डालें।

अंत में एक गिलास में बूंदी डालें और फिर इसके उपर तैयार किया हुआ जलजीरा डालें। इसे घर आए मेहमानों को इसे सर्व करें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WN8tIQ
via Latest News in Hindi

0 Comments