जिस तरह त्वचा को निखारने व डेड स्किन हटाने के लिए स्क्रब किया जाता है, ठीक उसी तरह होंठों की देखभाल के लिए भी उसे स्क्रब करने की जरूरत पड़ती है। वैसे तो बाजार में भी आपको कई तरह के लिप स्क्रब मिल जाएंगे। लेकिन घर पर बनाए गए होममेड स्क्रब की बात ही अलग है। तो चलिए जानते हैं होममेड लिप स्क्रब के बारे में-


advertisement:


नारियल व शहद की मदद से एक बेहतरीन लिपस्क्रब बनाया जा सकता है। इस लिपस्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले एक टेबलस्पून नारियल तेल में एक टेबलस्पून शहद मिलाएं। अब इसमें दो टेबलस्पून ब्राउन शुगर और थोड़ा सा गर्म पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को होंठों पर लगाकर सर्कुलर मोशन में दो से तीन मिनट तक मसाज करें। फिर हल्के गुनगुने पानी से इसे साफ करें।

आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन दालचीनी भी एक लिप स्क्रब की तरह काम करता है। इसके लिए एक मिक्सिंग बाउल में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, आधा चम्मच शहद व आधा चम्मच जैतून का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे होंठों पर लगाकर एक स्क्रब की तरह अप्लाई करें। अंत में हल्के गुनगुने पानी से होंठों को वॉश करें और फिर लिप बाम लगाएं



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2FQd0Df
via Latest News in Hindi

0 Comments