दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुरुवार को केजरीवाल सरकार का जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति देने के लिए एक महीने का वक्त मांगने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सत्ता में बैठी आम आदमी पार्टी अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर देशद्रोह करने वाले नेता कन्हैया को बचाने का प्रयास कर रही है। इससे केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि वे देशद्रोहियों, देश के टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ हैं?

पहले ही दो महीने का समय दिया जा चुका है तो फिर क्यों एक महीने का समय और मांगा जा रहा है। कन्हैया को लेकर न्यायालय ने जब यह कह दिया है कि दिल्ली सरकार जल्द अनुमति दे तो क्यों जानबूझ कर देरी की जा रही है। तिवारी ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने दिल्ली के समग्र विकास के लिए प्रचंड बहुमत दिया है।

देशद्रोह के आरोपी सरंक्षण कर केजरीवाल न्यायालय व दिल्ली की जनता के बहुमत का अपमान कर रहे हैं। कन्हैया जैसे नेता देश के लोकतंत्र व राजनीति के लिए खतरा है। केजरीवाल सत्ता में बने रहने और मोदी की खिलाफत में इस कदर गिर गये हैं कि वे राष्ट्रविरोधी ताकतों का साथ देने व बचाव में ही अपनी सफलता मानते हैं।

आप कन्हैया पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति देने में जानबूझकर देरी करती है और केजरीवाल खुद कन्हैया के पक्ष में प्रचार के लिए जाने को तैयार हैं।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2UjWC82
via Latest News in Hindi

0 Comments