कैंसर को हराने के बाद सोनाली बेंद्रे का नया ग्लैमरस अवतार आया सामने , देखें तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे अब कैंसर से उबार चुकी है और अमेरिका में अपना इलाज कराकर वापस मुंबई आ चुकी है। जब सोनाली ने अपने कैंसर की खबर फैंस को दी थी तो हर कोई चौंक गया था पर अब सबसे लिए राहत की खबर है की सोनाली पूरी तरह ठीक हो गयी है।

बीते दिनों सोनाली बेंद्रे से मशहूर बाजार मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया है जिसमे उनका नया ग्लैमरस अवतार सामने आया है। इस तस्वीरों में सोनाली बेहद खूबसूरत लग रही है और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

इस फोटोशूट्स की तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही है और उनके इस कमबैक पर उनके प्रशंसक बेहद खुश है। सोनाली बेंद्रे ने मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपनी कैंसर से जंग के बारे में भी बताया की उनकी जिंदगी किस उतार चढ़ाव से गुजरी है और उन्होंने कैसे खुद को संभालते हुए अपनी लड़ाई जारी रखी।

सोनाली बेंद्रे ने कहा, मुझे मेरे कठिन समय में ना सिर्फ करीबियों का भरपूर सपोर्ट मिला बल्कि फैंस से भी खूब प्यारा और आशीर्वाद मिला। इन सभी बातों ने उनकी हिम्मत को बांधे रखा और वो कैंसर की लड़ाई सफलता पूर्वक लड़ती चली गयी।

अपनी बीमारी के वक्त सोनाली बेंद्रे लगातार सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जुडी रही और अपनी हर ताजा स्थिति को सबके साथ शेयर किया। उन्होंने बताया की उनका ऐसा कोई प्लान नहीं था पर लोगों के प्यार ने उन्हें सबके साथ जोड़े रखा।

सोनाली ने कहा की वो अपने आपको बेहद खुशकिस्मत मानती है की उनके ऐसा परिवार , दोस्त और फैंस मिले हैं जो हर वक्त उनके साथ खड़े रहे है और उनकी किसी दया की जरुरत नहीं थी बस आत्मविश्वास से उनका रास्ता आसान होता चला गया।

सोनाली बेंद्रे ने जिस तरफ खुद को संभालते हुए कैंसर को हराया है वो उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो इस स्थिति में आकर टूट जाते है और लोगों को भी समझना चाहिए की मुश्किल स्थिति में साथ देने की क्या अहमियत होती है।
विक्की कौशल और हरलीन सेठी अब नहीं कर रहे एक दूसरे को डेट, एक्टर ने कहा……
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2FOxYT6
via Latest News in Hindi
0 Comments