लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2019 SRH vs MI लाइव मैच स्कोर अपडेट्स Online on Hotstar
अलजारी जोसेफ की पदार्पण मैच में रिकार्डतोड़ गेंदबाजी और आखिरी ओवरों में कीरोन पोलार्ड के 26 गेंद में नाबाद 46 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के कम स्कोर वाले मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 40 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस के सात विकेट पर 136 रन के जवाब में हैदराबाद की टीम 17.4 ओवर में 96 रन पर आउट हो गई जो उसका न्यूनतम स्कोर भी है। अलजारी ने 3.4 ओवर में 12 रन देकर छह विकेट लेकर 11 साल पुराना पाकिस्तान और राजस्थान रायल्स के सोहेल तनवीर का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने 14 रन देकर छह विकेट लिये थे। मुंबई ने आज युवराज सिंह की जगह ईशान किशन और लसिथ मलिंगा की जगह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ को उतारा था और यह फैसला सही साबित हुआ। मुंबई की यह पांच मैचों में तीसरी जीत और हैदराबाद की पांच मैचों में दूसरी हार है।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2VvFfOs
via Latest News in Hindi
0 Comments